राजस्थान सरकार के पंचायती राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने प्रज्ञा सागर महाराज का लिया आशीष

धर्म

राजस्थान सरकार के पंचायती राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने प्रज्ञा सागर महाराज का लिया आशीष
झालरापाटन
हमारे दिगंबर संतो की साधना सचमुच अद्भुत है। और उनकी साधना को नमन करने क्या नेता क्या अभिनेता हर वर्ग पहुंचता है।तपोभूमि प्रणेता पर पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज झालरापाटन नगर में वर्षा योग कर रहे हैं वर्षा योग जब से शुरू हुआ है तब से यहां धर्म प्रभावना के साथ-साथ महाराज श्री की प्रेरणा से वृक्षारोपण भी किया जा रहा है।

 

 

जब से वर्षायोग शुरू हुआ है नेता प्रशासनिक अधिकारी गुरुदेव की आशीष लेने पहुंच रहे हैं। और अपने आप को धन्य मान रहे हैं। इसी क्रम में आज राजस्थान सरकार के पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने आकर मूलनायक शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए एवं आचार्य गुरुवर प्रज्ञा सागर महाराज के दर्शन किए।

उनका चातुर्मास समिति एवं समाज बंधुओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिनालय के दर्शन कर एवं मूल नायक भगवान के दर्शन कर मंत्री महोदय काफी अभिभूत हुए उन्होंने कहा कि वे आचार्य श्री के प्रवचन से काफी प्रभावित हैं।

 

 

 

 

 

महाराज श्री ने उन्हें मंगल आशीर्वाद देते हुए धर्म नीति के साथ कार्य करने के लिए कहा। और उन्हें साहित्य भी प्रदान किया।निश्चित रूप से झालरापाटन में धर्म की गंगा बह रही है जो संपूर्ण भारतवर्ष में जैन धर्म की ध्वजा को पुलकित कर रही है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *