राजस्थान के रिखब चन्द राँका विद्यावाचस्पति उपाधि से सम्मानित गणिनी गुरु मां विशुद्ध मति माता जी को दिया इसका श्रेय

धर्म

राजस्थान के रिखब चन्द राँका विद्यावाचस्पति उपाधि से सम्मानित गणिनी गुरु मां विशुद्ध मति माता जी को दिया इसका श्रेय

काठमांडू, नेपाल
गुरू विद्यापीठ एवं विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल की राजधानी काठमांडू की पावन धरा पर होटल रीडर्स इन में 3 व 4 जून 2023 को दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक व साहित्यकार सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में भारत ओर नेपाल के विभिन्न शिक्षाविद् व साहित्यकारों ने सहभागिता प्रदान की।
इस कार्यक्रम में गुलाबी नगरी जयपुर राजस्थान के डॉ. रिखब चन्द राँका ‘कल्पेश’ को शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुरु विद्यापीठ* द्वारा विद्यावाचस्पति (डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया। उन्हें नेपाली परम्परा से कैप,दुपट्टा,रूद्राक्ष माला, पदक, स्मृति चिन्ह, सम्मानोपाधि प्रदान की गई।

 

 

 

श्री राँका ने इसका श्रेय गणिनी आर्यिका105 विशुद्धमती माताजी को देते हुए कहा की यह विद्यावाचस्पति की उपाधि परम पूजनीया भारत गौरव गणिनी गुरु माँ विशुद्धमति जी माताजी के आशीर्वाद व प्रेरणा के प्रताप से मुझे प्राप्त हुआ । यह उपाधि उन्हें गुरु विद्यापीठ के संरक्षक व मुख्यातिथि डॉ हेमराज न्यौपाने (काठमांडू, नेपाल) कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.चन्द्रशेखर अतिरिक्त डायरेक्टर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी थे।
,डॉ. अनुराधा शुक्ला शम्भूनाथ विश्वविद्यालय सहडोल, मध्यप्रदेश नरेन्द्र सोनी सहायक प्राध्यापक पत्रकारिता विभाग दयानन्द महाविद्यालय हिसार हरियाणा। डॉ. नरेश सिहाग हिन्दी विभागाध्यक्ष टांटिया विश्वविद्यालय श्रीगंगानगर डॉ. दिलीप कटारे एसोसिएट प्रोफेसर एक्सीलेंस कॉलेज मुरैना।डॉ.कपिल कुमार गौतम असिसेंट प्रोफेसर हिन्दी राजकीय महाविद्यालय मीरापुर बांगर बिजनौर उत्तरप्रदेश कार्यक्रम सह संयोजक गुरू विद्यापीठ विकास शर्मा जी रहे ।इस अवसर पर भारत व नेपाल के गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.नरेश सिहाग द्वारा किया गया।

अगर राँका के व्यक्तित्व पर हम प्रकाश डाले तो यह विलक्षण प्रतिभा के धनी है।सन् 2019 में सौ सम्मान प्राप्त हुए हैं तथा लंदन यूनाइटेड किंगडम द्वारा भी इनको सम्मानित किया गया। निश्चित रूप से जैन जगत के गौरव के साथ राजस्थान व भारत को भी गौरवान्वित किया है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *