हमे वृक्षारोपण कर हर स्थिति में पर्यावरण को और प्रकृति को सुरक्षित एवं संरक्षित करना है प्रज्ञा सागर महाराजसाधु संतों का आशीर्वाद और प्रेरणा से इस अभियान को चरम पर ले जाने का प्रयास करेंगे कलेक्टर श्री अजय सिंह राठोड़

धर्म

हमे वृक्षारोपण कर हर स्थिति में पर्यावरण को और प्रकृति को सुरक्षित एवं संरक्षित करना है प्रज्ञा सागर महाराजसाधु संतों का आशीर्वाद और प्रेरणा से इस अभियान को चरम पर ले जाने का प्रयास करेंगे कलेक्टर श्री अजय सिंह राठोड़
झालरापाटन 8 अगस्त 2024
श्री दिगंबर जैन समाज झालरापाटन के तत्वाधान में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज ने कहा कि पर्यावरण को लेकर हम एक नेक उद्देश्य पर चल रहे हैं हमें वृक्षारोपण कर हर स्थिति में पर्यावरण को और प्रकृति को सुरक्षित एवं संरक्षित करना है प्रकृति हर अवस्था में हमारी सहयोगी बनती है|

 

 

जल, हवा, फल इस प्रकृति से ही प्राप्त होते हैं आप वृक्ष लगाइए यह आपको जीवन भर कुछ ना कुछ देते रहेंगे जब मनुष्य पर विपत्ति आती है तो प्रकृति ही उसकी मदद करती है मनुष्य को फर्श से अर्श पर जाने में भी समय नहीं लगता और अर्श से फर्श पर पहुंचने में भी समय नहीं लगता आप धन कमाने और उसको बचाने में अपना जीवन दाव पर लगा देते हैं लेकिन वह कब तक आपके पास रहता है जबकि प्रकृति हमेशा हर परिस्थिति में आपके साथ रहती है|
जिस धन को आपने ताज बना रखा है वह कुछ भी नहीं है वह कुछ ही समय में आपसे दूर जा सकता है प्रकृति हमेशा जीवन में आपके आसपास रहेगी और आपके जीवन संचालन में मदद करेगी इसलिए धन के साथ-साथ प्रकृति से भी प्रेम जरूरी है और वृक्षारोपण की राष्ट्रीय मुहिम में अधिक से अधिक अपना योगदान देवे|

 

 

 

धर्म सभा में मौजूद जिला प्रभारी सचिव रवि जैन ने कहा कि साधु संत ही समाज को जागृत कर सकते हैं साधु संत समाज में जागृति लाने का कार्य करते हैं और पर्यावरण के प्रति राष्ट्रीय चेतना जागृत करने में सहायक हो सकते हैं|

 

 

 

जिला कलेक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ने कहा कि जिले में भी पौधा रोपण अभियान चल रहा है साधु संतों का आशीर्वाद और प्रेरणा से इस अभियान को चरम पर ले जाने का प्रयास करेंगे पूरे जिले में लाखों पौधे लगाकर इस अभियान की सफलता और संरक्षण की जिम्मेदारी देंगे|

 

 

किया सम्मान
जिला प्रभारी सचिव रवि जैन, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ का तिलक लगाकर, ओपरना उड़ाकर सम्मान किया गया|
संचालन यशोवर्धन बाकलीवाल ने किया
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *