*दादी पोती ने एक पेड़ मां के नाम लगा मनाया जन्मदिवस*
कामां
शास्त्री विहार कालोनी निवासी दादी पोती का जन्मदिवस हरियाली मावस पर एक साथ आने पर घर के बाहर पेड़ लगाकर अपना जन्मदिवस मनाया तो कहा कि सभी धरती का श्रृंगार व प्रकृति सन्तुलन हेतु हर उत्सव पर वृक्षारोपण अवश्य करें। वृक्षो के माध्यम से अपने दिवसों को याद कर उन्हें पल्लवित व पोषित कर संरक्षित भी करे। सरकार द्वारा चलाये जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान में सहयोग प्रदान करें।
धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या की



माँ सुनीता जैन धर्मपत्नी शिखर चन्द जैन बड़जात्या व भतीजी श्रेया जैन बड़जात्या के जन्मदिवस पर परिवार द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगा कर जन्मदिवस मनाया गया। दादी पोती ने एक साथ वृक्ष लगाया तो सबके चेहरे खिल उठे। इस अवसर परिवारीजन उपस्थित रहे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
