108 यात्रियों का दल तीर्थाधिराज सम्मेदशिखर को रवाना भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी रवानगी-
कोटा, 31 जुलाई ।
झारखंड स्थित शाश्वत जैन तीर्थ की वंदना हेतु 108 यात्रियों का एक दल बुधवार को कोटा से रवाना हुआ ।
संयोजक राकेश जैन ‘चपलमन’ ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन धर्म के अनुसार हर काल मे होने वाले तीर्थंकर नियम से सम्मेदशिखर जी से ही निर्वाण को प्राप्त करते है, इसलिए जैन अनुयायी यहाँ पूरे वर्ष जाते रहते है । यहाँ से अनंतानंत व्यक्तित्वों ने निर्वाण को प्राप्त किया है, इसीलिए इसे निर्वाण भूमि भी कहा जाता हैं। देवपुरा के श्रावक श्रेष्ठी धर्मचन्द, कमलेश- सीमा कोटिया द्वारा यह यात्रा संघ निकाला गया है ।
महिला, पुरूष, बच्चों समेत कुल 108 यात्रियों का यह दल गुरुवार को सम्मेदशिखर पहुँचेगा ओर वहाँ शांतिसागर धाम में पूज्य गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी के सानिध्य एव प.वृषभसेन उपाध्ये,
मालेगांव के निर्देशन में सिद्धचक्र महामण्डल विधान की अर्चना होगी ।

6 अगस्त को विश्व कल्याण की भावना से विश्व शांति महायज्ञ के साथ विधान की पूर्णता होगी । ततपश्चात 7 अगस्त को सभी यात्री सामूहिक रूप से पर्वत राज की पद वंदना करेंगे ।
आयोजन से जुड़े सुरेश जैन कोटिया ने बताया कि बुधवार को प्रातः 9बजे कोटा से पारसनाथ जाने वाली पारसनाथ एक्सप्रेस को
भारतीय जनता पार्टी के कोटा जिलाध्यक्ष राकेश जैन द्वारा ध्वज
दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया । उनके द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों से अपील भी की गई कि पर्वतराज का कण कण पवित्र माना जाता है अतः हम सभी प्रण करे कि वंदना के दौरान पर्वत पर हम कोई भी खाने पीने की वस्तु नही खरीदेंगे ओर न ही पर्वत पर कोई गन्दगी करेंगे
राकेश जैन ‘चपलमन’कोटा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
