आचार्य श्री समय सागर महाराज संघ का वर्षा योग कलश स्थापना समारोह संपन्न आचार्य श्री ने चातुर्मास का महत्व बताया

धर्म

आचार्य श्री समय सागर महाराज संघ का वर्षा योग कलश स्थापना समारोह संपन्न आचार्य श्री ने चातुर्मास का महत्व बताया
खजुराहो
परम पूज्य आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के परम शिष्य आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज संघ का वर्षा योग कलश स्थापना समारोह खजुराहो नगर में संपन्न हुआ।

 

 

 

रविवार की बेला में पूरे विधि विधान के साथ हजारों भक्तों की मौजूदगी में चातुर्मास मंगल कलश स्थापना की गई। जैसे ही आचार्य श्री संघ सहित मंच तक पहुंचे सभी ने खड़े होकर गुरुदेव को नमन किया एवं जय जयकार का उद्घोष होने लगा।

आचार्य श्री समय सागर महाराज ने इस अवसर पर चातुर्मास का महत्व बताया उन्होंने कहा कि चातुर्मास इसलिए करते हैं ताकि चलने के दौरान किसी जीव का नुकसान ना हो और इसी उद्देश्य से अहिंसा परमो धर्म का पालन भी होता है। महाराज श्री ने वर्षा योग कलश के विषय में बताया कि वर्षा योग में कलश लेने वालों को उतना ही पुण्य मिलता है जितना चातुर्मास के दौरान एक मुनि को मिलता है।

 

 

 

मंगल कलश स्थापना में प्रमुख कलश प्रशांत जैन मुंबई को प्राप्त हुआ वही अन्य मंगल कलश भी स्थापित किए गए जिसमें अजयधनरासिया, पंकज जैन पारस चैनल, आशीष कुमार पुणे को सौभाग्य प्राप्त हुआ। आपको बता दें कि पूज्य समय सागर महाराज के आचार्य पद पर आसीन होने के बाद यह प्रथम वर्षायोग है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *