पवन प्रभा जैन बड़जात्या आगरा में हुए मस्तकाभिषेक के अनुभव को किया सांझा

धर्म

पवन प्रभा जैन बड़जात्या आगरा में हुए मस्तकाभिषेक के अनुभव को किया सांझा
आगरा
आगरा का वातावरण रविवार की बेला में बहुत ही अविस्मरणीय था मानो लग रहा था कि आज साक्षात् भगवान धरा पर उतर आए हो और ऐसा लग रहा था कि साक्षात समवशरण आया हो।
तारों की गली मोती कटरा दिगंबर जैन मंदिर में आज मेडिटेशन गुरु 108 विहसंत सागर महाराज सानिध्य में मंदिर जी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भगवान बाहुबली का महा मस्तकाभिषेक हुआ जिसमें समाज बंधुओ ने जमकर भाग लिया। यह क्षण श्रद्धा और आस्था का एक समन्वय थे।

 

इन पलों में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वृष्टि एवं रत्न वृष्टि आकर्षण का केंद्र बिंदु रही आगरा मोती कटरा में रहने वाले धर्मनिष्ट व्यक्तित्व श्रीमान पवन कुमार श्रीमती प्रभा जैन बड़जात्या ने अपने अनुभव को सांझा करते हुए इन क्षणों की अभिव्यक्ति जन समाचार को प्रेषित की उन्होंने बताया कि आज ऐसा लग रहा था कि साक्षात भगवान धरती पर आए हो। हम अपने आप को धन्य महसूस कर रहे थे। मन में यही भाव आ रहा था नाम तिहारा तारण हारा कब तेरा दर्शन होगा तेरी प्रतिमा कितनी सुंदर तू कितना सुंदर होगा। जब हेलीकॉप्टर से पुष्प वृष्टि एवम रत्न वृष्टि हुई तो कुछ रत्न घर पर भी गिरे शायद प्रभु का जब जन्म होता होगा तब इतना ही उमंग और उल्लास इससे कई अधिक होता होगा।

निश्चित रूप से यह क्षण हमारे लिए अविस्मरणीय क्षण है। हमें तो ऐसा लग रहा था प्रभु तेरे दर्श को पा लिया है जमी पर खड़े आसमा को पा लिया है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *