जीवन में मनुष्य को संकल्प के साथ जीना चाहिए प्रणम्य सागर महाराज

धर्म

जीवन में मनुष्य को संकल्प के साथ जीना चाहिए प्रणम्य सागर महाराज
जयपुर
अर्हम योग प्रणेता मुनिश्री 108 प्रणम्य सागर महाराज का वर्षायोग जयपुर के मीरा मार्ग मानसरोवर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन भवन में चल रहा है।

 

 

शनिवार की बेला में मीरा मार्ग मानसरोवर स्थित श्री आदिनाथ जैन भवन में पार्श्वनाथ कथा के अन्तर्गत मुनि श्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि जिस तरह से आयुहीन प्राणी को दवा नहीं लगती है, वैसे ही रागी और कामी व्यक्ति को कोई उपदेश नहीं लगते। वह तो अपने राग द्वेष और कामवासना में ही मशगूल रहता है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि जीव के पतन के दो कारण है पहले इंद्रिय विषयों पर, दूसरा काम भाव पर नियंत्रण नहीं होना। अतः जीवन में मनुष्य को संकल्प के साथ जीना चाहिए।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *