राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड के नाम में परिवर्तन करते हुए जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड रखा जाए की गई मुख्यमंत्री से मांग
कामा
राजस्थान में राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन हेतु अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान के प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब का धन्यवाद पत्र मेल कर आभार प्रकट किया है और साथ ही उनसे यह मांग भी की है कि राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड के नाम में सूक्ष्म परिवर्तन करते हुए जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड रखा जाए।
उन्होंने अपने धन्यवाद पत्र को इस प्रकार लिखा है।
धन्यवाद पत्र
माननीय मुख्यमंत्री जी
श्री मान अशोक गहलोत
राजस्थान सरकार जयपुर
विषय:- राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन हेतु आभार
महोदय,
सादर, जय जिनेंद्र
राजस्थान में जैन समाज की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आपने राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन कर जैन धर्म के संरक्षण, संवर्धन,उत्थान, जैन संतों की चर्या में सहयोगी बनने का कार्य किया है। जैन समाज सदैव आपके ऋणी रहेगी।
जैन समाज में आपकी इस घोषणा से व्यापक प्रसन्नता है और आपके प्रति कोटिशः बधाई व आभार प्रकट करते हैं। महोदय आपका ध्यान इस और भी इंगित कराना चाहते हैं कि इस बोर्ड के नाम राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड में सूक्ष्म परिवर्तन करते हुए *जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड* रखा जाए तो और अधिक बेहतर होगा। पुनः आपका हार्दिक आभार और धन्यवाद।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
