गुणायतन प्रणेता प्रमाण सागर महाराज के इंदौर वर्षा योग के कलश स्थापन करने का सौभाग्य श्री मुकेश जैन पाटोदी परिवार को प्राप्त होगा

धर्म

गुणायतन प्रणेता प्रमाण सागर महाराज के इंदौर वर्षा योग के कलश स्थापन करने का सौभाग्य श्री मुकेश जैन पाटोदी परिवार को प्राप्त होगा
इंदौर
इंदौर नगर का परम सौभाग्य है कि इस वर्ष आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज से दीक्षित शिष्य मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज एवम मुनिश्री विनम्र सागर महाराज संघ का वर्षा योग प्राप्त हो रहा है।

 

 

वही इस बार पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के वर्षा योग का एक ही कलश स्थापन होगा इस प्रथम कलश स्थापन करने का सौभाग्य इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद उपाध्यक्ष श्री मुकेश पाटोदी परिवार इन्दौर को प्राप्त हो रहा है।

 

 

 

समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने उनके पुण्य की अनुमोदना करते हुए कहा आपने ये सौभाग्य प्राप्त कर बहुत ही पुण्य अर्जन किया है

इसी के साथ सतिशय पुण्य की अनुमोदना इंदौर नगर की दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी टीके वेद, आजाद जी जैन नरेंद्र वेद, प्रदीप बडजात्या एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सारिका जैन रानी अशोक डोसी आदि समाज जन ने पुण्य की अनुमोदना की।अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *