जिज्ञासा करना महान तप है आचार्य कनकनदी गुरुदेव

धर्म

जिज्ञासा करना महान तप है आचार्य कनकनदी गुरुदेव
पारडा ईटीवार
सिद्धांत चक्रवर्ती वैज्ञानिक धर्माचार्य कनकनंदी गुरुदेव ने पारडा ईटीवार से अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में शिशिर राय की जिज्ञासा का समाधान करते हुए बताया कि जिज्ञासा करना महान तप है l न्याय दर्शन संपूर्ण हिंदू दर्शन में प्रमाणिक हे l जैन दर्शन का मूल सूत्र सम्यकदर्शनज्ञान चरित्राणी मोक्षमार्ग है।

 

आचार्य श्री ने न्याय दर्शन से बताया कि तत्वज्ञान प्राप्त होने से मिथ्या ज्ञान दूर हो जाता है l मिथ्या ज्ञान मिटने से राग द्वेष का नाश होता है l पूर्व उपार्जित कर्म को प्रारब्ध कहते हैं l

 

 

 

एक-एक आत्म प्रदेश में अनंतानंत कर्म परमाणु बंधते हैं l कर्म नहीं होता तो प्रारब्ध नहीं बंधता प्रारब्ध नहीं तो जन्म मरण नहीं होता l जन्म मरण ही दुख रूप है l विज्ञान में भी सिद्ध हो गया है की सबसे अधिक दुख जन्म के समय उसके बाद हड्डी टूटने पर, मरण पर भी दुख होता है l इसलिए मरण से सब घबराते हैं डरते हैं l जन्म मरण मिटाने को ही मोक्ष कहा गया है l जैन धर्म के द्रव्य संग्रह के अनुसार संपूर्ण कर्म के क्षय से मोक्ष होता है l जो आत्म स्वभाव से कर्मों का क्षय होता है उसे भाव विशुद्धी भाव मोक्ष कहते हैं l 13 गुणस्थान में भाव मोक्ष होने पर तीर्थंकर बनते हैं l

 

जो रियल धार्मिक है वह पूर्ण स्वतंत्र है अन्य कोई स्वतंत्र नहीं l मुनि श्री सुविज्ञ सागर जी ने तू ही तेरा परम सत्य है अन्य सब सहयोग है कविता द्वारा मंगलाचरण किया l

विजयलक्ष्मी जैन से प्राप्त संकलन के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *