स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में तालेड़ा में संतशाला का हुआ शिलान्यास सर्वे भवंतु सुखी नः सबसे बड़ी सोच स्वस्ति भूषण माताजी
तालेड़ा
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में समाज की ओर से 60 लाख की लागत से संतशाला बनाई जाएगी।
इसी क्रम में बुधवार को भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में विधि विधान के साथ शिलान्यास किया गया। इसे गुरु मां की प्रेरणा गुरु मां का निर्देश कहीं की महज दो दिन के गुरु मां के प्रवास में यह कार्यक्रम नियोजित हुआ और कार्यक्रम शुरू होने के पहले महज इस संत शाला के लिए भामाशाहो ने मुक्त हस्त से दान राशि की घोषणा की
कोटा, बूंदी,जहाजपुर, डाबी से अनेक भक्त पधारे। इस अवसर पर अनेक लोगों ने अपनी ओर से शिलादान की कार्यक्रम पूर्ण होने के उपरांत बाहर से पधारे हुए भक्तो एवम समाज बंधुओ का स्नेह भोज भी हुआ।

इस अवसर पर गुरु मां ने सर्वे भवंतु सुखी नः इंसान की सबसे बड़ी सोच बताते हुए कर्मों के आधार पर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त किया।

माताजी ने सुख दुख की परिभाषा बताते हुए धार्मिक संस्कारों को आत्मसात करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने आने वाली युवा पीढ़ी को मंदिर मार्ग पर चलने की प्राथमिकता बताते हुए
माताजी ने भक्तों से जैन धर्म की भावनाओं को मुख्य धारा में लाने का संदेश दिया।
पूज्य माताजी के तालेड़ा अल्पप्रवास ने एक नया अध्याय लिखा पूज्य गुरु मां का वर्ष 2024 का वर्षा योग स्वस्तिधाम जहाजपुर में होगा इस हेतु गुरु मां का मंगल विहार भी चल रहा है। पूज्य गुरु मां का 26 जुलाई को स्वस्तिधाम जहाजपुर में मंगल प्रवेश होगा एवं इसी दिन दोपहर बेला में चातुर्मास कलश स्थापना होगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
