अशोकनगर को मिला आचार्यश्री विद्यासागर जी का विशेष आशीर्वाद पुराना बाजार निवासी इंजीनियर अमित जैन को मिला संघ में प्रवेश__5 कंपनियों के आफर ठुकराकर संन्यासी बने अमित भैया_
अशोकनगर
वह क्षण भावविह्ल कर देने वाले थे, धर्मसभा में उपस्थित लोगों की आंखे नम थीं, माताएं फफक पड़ीं, ऐसे जैसे उन्हीं के बेटे ने संन्यास ले लिया हो।
यह दृश्य उस समय बना जब पुराना बाजार अशोकनगर निवासी हाईकोर्ट एडवोकेट श्री राजीव जैन ( एडवोकेट स्व. श्री शान्ति लाल जैन) अपने बड़े पुत्र इंजी. अमित जैन को मुनिश्री संघ को समर्पित कर रहे थे, उस समय वह बहुत भावुक हो गये थे क्योंकि कलेजे का टुकड़ा जिसने हाई एजुकेशन प्राप्त की, वह अब संन्यासी बन जाएगा। यह देखकर उपस्थित जनसमुदाय भी भावुक हो गया।
अमित भैया ने GSITS कालेज इंदौर से M Tech किया और उन्हें दिल्ली सहित 5 कंपनियों ने एक साथ जाब के लिये आफर दिया। अमित दिल्ली की कंपनी का आफर लेटर लेकर आचार्यश्री के पास डोंगरगढ़ पहुंचे और आचार्यश्री से आदेश मांगा। बताओ गुरुजी क्या करूं, गुरुजी ने पूछा तुम क्या चाहते हो, अमित भैया ने कहा कि वह भव भ्रमण रोकना चाहते हैं, यह सुनकर गुरुजी ने संघ में प्रवेश का रास्ता खोल दिया
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
