मुनि श्री विनम्र सागर महाराज संघ का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
इंदौर
मां अहिल्या की नगरी इंदौर के पुण्य उदय से श्रमण संस्कृति के आचार्य श्री विद्यासागर जी , आचार्य श्री समय सागर जी के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर जी मुनि श्री निस्वार्थ सागर जी, मुनि श्री निसर्गसागर जी क्षुल्लक श्री हीरकसागर जी महाराज संसघ का आज भव्य मंगलमय प्रवेश हुआ ।
समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनि संसघ का जगह जगह पाद प्रक्षालन व आरती समाजजनों द्वारा उतारी गई । प्रवेश के दोरान गंजबासौदा का युवा मंडल का दिव्य घोष बेंड , आकर्षक झांकी, महिला बेंड , महिला संगठन, महिला मंडल मंगल कलश लिए हाथों में जिनशासन का पंचरगी झंडा लेकर चल रहे थे। यु

वा वर्ग एवं समाज जन मुनि श्री के पीछे जय घोष करते हुए चल रहे थे ।
सभी समाज जन अपने अपने अलग ड्रेस कोड में थे। पुरुष वर्ग सफेद ड्रेस में और महिला केशरीया साड़ी में थी मुनी श्री उदय नगर मंदिर से, गोयल नगर मंदिर, से तिलक नगर मंदिर से नये लाल मंदिर से प्रमुख मार्ग होते हुए समौशरण मंदिर कंचन बाग में पहुंचे और धर्म सभा को संबोधित किया मुनि श्री ने कहा कि मैं इंदौर अपने गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी के सपने को साकार करने संकल्प के साथ आया हूं
इस अवसर पर गुरु देव के पाद प्रक्षालन का परम सोभाग्य चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष मनोज मुकेश बाकलीवाल परिवार ने किया एवं गुरु जी को जिनवाणी भेंट करने का परम सोभाग्य नरेंद्र जैन, आजाद जैन, राजीव जैन बंटी अमित जैन समस्त बिडी वाला परिवार ने किया इस अवसर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष
राजकुमार पाटोदी मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, दयोदय चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जैन पप्पाजी तूकोगज जैन समाज की अध्यक्ष श्रीमती रानी अशोक डोसी मनोज मुकेश बाकलीवाल राजीव जैन बंटी मनीष नायक नरेंद्र वेद हंसमुख गांधी अशोक खासगीवाला भूपेंद्र जैन कमल जैन चेलेजर विपुल बाझल आदि समाज जन उपस्थित हुए। धर्म संचालन हंसमुख गांधी ने किया और आभार अजीत जैन ने माना।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
