चक्रवती विवाह

NRI जोड़े का चक्रवती विवाह सम्पन्न

धर्म
मथुरा चौरासी में NRI जोड़े का चक्रवती विवाह संपन्न
 मथुरा
जम्बूस्वामी की तपोस्थली मथुरा चोरासी में NRI जोड़े का चक्रवती विवाह संपन्न हुआ यह विवाह 25 जनवरी 2022 को सम्पन्न हुआ इस विवाह समारोह की समस्त क्रियाएं विधि विधान के साथ पंडित जिनेन्द्र शास्त्री के द्वारा संपन्न हुई इस विवाह का उल्लेख आदिपुराण में मिलता है। NRI युगल अर्घ समर्पित करते हुए वह दूल्हा दुल्हन द्वारा उपवास भी रखा जाता है। साथ ही दुल्हे द्वारा श्रीजी का अभिषेक किया जाता है। वह 7 दिन संयमित रहकर तीर्थयात्रा भी करते है। यह विवाह चिरंजी निपुण जैन एवं सौभाग्यवती रिशिका जैन का हुआ निपुण जैन एवं रिषिका जैन कैलिफ़ोर्निया यू एस ए में कार्यरत है। निपुण के पिता दिलीप कुमार जैन माँ ऊषा जैन मूल निवासी शिकोहाबाद और अभी दिल्ली रहते है। व ऋषिका के पिता श्री परमेश जैन माँ अर्चना जैन लखनऊ निवासी है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *