धन को भोगों में लगाओगे तो मिट्टी हो जाएगा धर्म भगवान की भक्ति में लगाओगे तो सोना बन जाएगा सुनील सागर महाराज इंद्रध्वज महामंडल विधान का हुआ शुभारंभ

धर्म

धन को भोगों में लगाओगे तो मिट्टी हो जाएगा धर्म भगवान की भक्ति में लगाओगे तो सोना बन जाएगा सुनील सागर महाराज इंद्रध्वज महामंडल विधान का हुआ शुभारंभ
किशनगढ़
पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर महाराज ने इंद्रध्वज महामंडल विधान के अंतर्गत मंगल प्रवचन में कहा की जीवन का समय यूं ही निकल जाता है, लेकिन जो समय धर्म ध्यान में निकलता है वह अमर हो जाता है। जन्मदिन, शादी सालगिरह के लिए शुभ अवसर पर भगवान की भक्ति, पूजा पाठ, विधान करके जीवन को निर्मल बनाना चाहिए। कपड़ों की मैचिंग बिठाने से केवल शरीर सुंदर दिखेगा, भाव एवं रिश्तो की मैचिंग मिलाने से आत्मा वह जीवन सुंदर बन जाएगा। बुद्धिमान लोग ज्यादा कमाने के साथ उसका सही उपयोग भी करते हैं। व्यक्ति का जीवन इतना उत्कृष्ट होना चाहिए कि उसका नाम व काम सार्थक हो जाए। जिनधर्म ने लाखों का उद्धार किया है।

 

 

 

महाराज श्री ने कहा धन को भोगों में लगाओगे तो मिट्टी हो जाएगा, धर्म भगवान की भक्ति में लगाओगे तो सोना बन जाएगा।

 

 

 

सुसंस्कारों से परिवार अच्छे से चलता है। प्रत्येक श्रावक को जिन धर्म को समर्पित होकर परिवार को चलाते हुए परिवार को एकजुट रखकर अपना जीवन शांति व आनंद से व्यतीत करना चाहिए। शांति जीवन में जरूरी है। उन्होंने नेमिनाथ भगवान के मोक्षकल्याण के अवसर पर उनकी महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि आज गिरनार जी पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। वह तीर्थ जैन समाज का है। यहां पर जैन समाज को भी बराबर की पूजा पाठ करने का हक मिलना चाहिए। उन्होंने पुरातत्व विभाग से आग्रह किया है कि जैन तीर्थ का भी सु व्यवस्थित रूप से संरक्षण करें। देश की धरोहर को नष्ट करने से इतिहास में खत्म होता है। इसलिए संस्कारों को भी जागृत होना पड़ेगा। आपकी समझदारी से समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है। खानपान के नाम पर अपने आदर्शों को छोड़ना नहीं चाहिए।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929777312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *