अतिशय क्षेत्र कैथुली मे होगे एक से डेढ़ करोड़ के विकास कार्य मूलनायक भगवान की वेदी एवम समस्त वेदी संगमरमर की बनाई जाएगी

धर्म

अतिशय क्षेत्र कैथुली मे होगे एक से डेढ़ करोड़ के विकास कार्य मूलनायक भगवान की वेदी एवम समस्त वेदी संगमरमर की बनाई जाएगी
रामगंजमंडी
नगर के समीप स्थित अतिशय क्षेत्र कैथुली का बहुत अतिशय है यह जिनालय प्राचीन है यहाँ की दिव्यता भव्यता भी है इस क्षेत्र मे अनेक विकास कार्य हो रहे है इस हेतु क्षेत्र कमेटी की बैठक सोमवार को आयोजित की गई जिसमे क्षेत्र कमेटी के सरक्षक सिद्धार्थ बाबरिया,सुरेश बाबरिया, अध्यक्ष हुकुम जैन काका, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सुरलाया,सचिव मनीष हरसोरा, सहसचिव प्रशांत जैन आचार्य, आकाश जैन आचार्य, आनद ठोरा गणेश गर्ग महावीर गर्ग,जम्बू जैन, अजय जैन, नितिन सबदरा मोजूद रहे

 

 

 

जानकारी देते हुए क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्री हुकुम जैन काका ने बताया की हुयी मीटिंग मूलनायक भगवान के गर्भगृह को संगमरमर का बनाया जाएगा एवम मूलनायक भगवान की नवीन वेदी के साथ मंदिर मे निर्मित समस्त वेदियो को भी संगमरमर का बनाया जाएगा और मूल मंदिर के परिसर को भी नवीनीकरण करते हुए संगमरमर का बनाया जाएगा जिसका कार्य मकराना के अनवर भाई की टीम करेगी

श्री काका ने बताया की यात्रियो की सुविधा हेतु धर्मशाला मे अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त कमरों का निर्माण भी किया जाएगा

 

 

 

जिसको लेकर कमेटी ने अपनी सहमती दी उन्होने कहा जल्द ही कमेटी सागर जाकर निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 सुधासागर महाराज का आशीर्वाद लेगी और इसके साथ ही मोक्षसप्तमी महोत्सव भी सानद सम्पन्न हो इस हेतु भी मंगल आशीर्वाद लेगी। महाराज श्री के आशीर्वाद लेने के उपरांत यह कार्य शुरू हो जाएगा
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *