आचार्य संघ का पहला चातुर्मास खुजराहो में होगा
संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर महाराज ससंघ (24 पिच्छी) का मंगल विहार श्री जैन तीर्थ सिद्धक्षेत्र बड़े बाबा के दरबार कुंडलपुर से 7 जुलाई को 90 दिन के प्रवास के बाद दोपहर हटा की ओर हुआ था।
9 जुलाई की आहारचर्या मडियादौ में होने की संभावना है। मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्य संघ में 15 मुनिराज और 9 क्षुल्लक महाराज हैं। पहले आचार्य संघ में 22 पिच्छी थी इस बार मुनि संघ में और मुनिश्री विनीत सागर महाराज, मुनिश्री चंद्रप्रभ सागर महाराज भी संघ मे है।

आचार्य संघ के मडियादों होकर किशनगढ़ से खजुराहो जाने की संभावना है। आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के आशीर्वाद खजुराहो एक नए जैन तीर्थ क्षेत्र का निर्माण कार्य चल रहा है। 2018 में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने ससंघ खजुराहो में चातुर्मास किया था। आचार्य संघ का आचार्य पदारोहण के बाद आचार्य पद के रूप में यह पहला चातुर्मास होगा। निर्यापक मुनि श्री योगसागर महाराज की बंडा में अगवानी हुई। 11 जुलाई को बंडा में मंदिर शिलान्यास का कार्यक्रम है संघ का चातुर्मास पटनागंज रहली में होना है। नियापक मुनि श्री नियमसागर महाराज 9 जुलाई को बीना बारह पहुंचेंगे। उनका चातुर्मास विदिशा हो रहा है। मुनि श्री अक्षयसागर महाराज वरायठा में विराजमान है उनका चातुर्मास मडावरा में हो रहा है। मुनिश्री प्रबोधसागर, मुनिश्री शैलसागर, मुनिश्री अचल सागर महाराज गौरझामर से सोमवार की शाम पटनागंज रहली पहुंचे मुनिसंघ का चातुर्मास पथरिया में होना है। आर्यिका गुरूमति, आर्यिका दृढमती माताजी का विहार भोपाल की ओर चल रहा है। 8 जुलाई को राहतगढ़ में आहारचर्या हुई। 9 जुलाई को बागरोद में आहारचर्या होगी। आर्यिका संघ के 17 जुलाई तक भोपाल पहुंचने की संभावना है। आर्यिका गुणमति माताजी का विहार शाहपुर से नेहानगर मकरोनिया की ओर हुआ। नेहानगर मे वर्षायोग चातुर्मास होने की संभावना है
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी ,9929747312
