शाकाहार ही उत्तम आहार है यह सिद्ध करता है विराट कोहली का जीवन
जीवन मे सदाचार का पालन का होना चहिए यदि कोई उत्तम आहार है तो केवल शाकाहार है यह सिद्ध करता है विराट कोहली का जीवन जिस पर हमने कही पत्र पत्रिकाओं में इस पर लेख को पढा आज भयावह रोग इस दुनिया मे विकराल रूप लेकर हमारे सामने आते रहते जो सिर्फ मांसाहार के कारण हो रहे है। विराट कोहली जो आज न जाने कितने के दिलो पर राज कर रहे और प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने कहा की शाकाहार के विषय मे जो अपनाने से पहले मेरी सोच थी वो केवल कल्पना भर थी लेकिन शाकाहार अपनाने के बाद मेने जो महसूस किया वो पहले कभी नही हुआ।
एक अनुकरणीय विवरण
यदि हम अध्ययन करे तो पता चलता है की नीदरलैंड के हार्लोम शहर में भी लोगों ने यह माना है कि जलवायु में जो परिवर्तन हो रहा है उसका मुख्य कारण मांसाहार ही है। और उन्होंने अपने शहर में मांसाहार के विज्ञापन पर पूर्णता प्रतिबंध लगा दिया है। जहां के नागरिक 90% मांसाहार करते हैं और 20 % तो प्रतिदिन मांसाहार करते ही हैं। अब वहाँ भी मांसाहार को बंद करने की कवायद की जा रही है। जो कि पूरे विश्व के लिए एक मिसाल बनकर सामने आएगी।
यह एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है की
भारत जैसे देश में मांसाहार क्यों?
हमें यह आलेख समाचार को इतना प्रचारित प्रसारित करना चाहिए ताकि शाकाहार का प्रबलता से पक्ष रखा जा सके और भारत जैसे देश पर भी इस पर रोक लग सके।
प्रेषक :- संजय जैन बड़जात्या कामां
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
