आप लोग अगला भव अच्छा हो इसके लिए अच्छे भाव के साथ कार्य करें।मुनि श्री सुधा सागर महाराज विधायक शैलेंद्र जैन ने लिया मुनि श्री का आशीर्वाद लेते हुए वर्षा योग सागर में करने हेतु निवेदन किया

धर्म

आप लोग अगला भव अच्छा हो इसके लिए अच्छे भाव के साथ कार्य करें।मुनि श्री सुधा सागर महाराज विधायक शैलेंद्र जैन ने लिया मुनि श्री का आशीर्वाद लेते हुए वर्षा योग सागर में करने हेतु निवेदन किया
सागर/

कोई वैभवशाली व्यक्ति दिखता है तो वह अपने पूर्व जन्म में अच्छे कर्मों के कारण होता है। और जो सड़कों पर भिखारी दिखते हैं वह भी अपने पूर्व जन्म के कर्मों के कारण भिखारी बनते है। इसलिए मौका है आप लोग अगला भव अच्छा हो इसके लिए अच्छे भाव के साथ कार्य करें।

 

 

 

यह बात निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर महाराज ने कटरा स्थित श्री पारसनाथ जिनालय के फर्श पर धर्म सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि सत्य को जानते हुए हम सत्य का आनंद नहीं ले पा रहे है। फिल्म में हीरो कष्टों में और खलनायक सुख में दिखाई देता है। जब तक हीरो कष्टो में है तब तक जनता तालियां बजाती है और जब हीरों के अच्छे दिन आते हैं तो फिल्म द एंड हो जाती है। उन्होंने कहा कि आज प्रकृति दुष्टो को बलशाली बना रही है। जो जितना बड़ा धर्मात्मा बनेगा उतना ही ज्यादा कष्ट में होगा।

 

धर्म करने वाला कष्ट में ज्यादा होता है धर्म कभी संकट मोचक भी नहीं होता है। धर्म अपना जीवन बचाता है न मृत्यु से बचाता है। धर्ममात्र जीवन जीने की कला सिखाता है। आनंद धर्म में नहीं है धर्म निष्क्रिय वस्तु है आनंद धर्मात्मा बनने में है। सत्य को जानते हुए वे सत्य का अनुकरण नहीं कर पाते हैं। सत्य क्या है यह हम जानते हैं।

 

 

 

शान्तिधारा करने का सौभाग्य संजीव जैन संदीप जैन,और सपन जैन राजीव जैन बासू जैन को प्राप्त हुआ। वही पूज्य मुनि श्री के दर्शन करने हेतु क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र जैन पहुंचे एवं उन्होंने महाराज श्री से धर्म चर्चा करते हुए महाराज श्री का आशीर्वाद लिया एवं वर्षा योग सागर में करने हेतु निवेदन किया मंच से भामाशाह श्री महेश बिलहरा भी उनके साथ महाराज श्री से निवेदन किया।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *