आर्यिका 105 विमलप्रभा मति माताजी संघ का रामगंजमंडी में हुआ मंगल प्रवेश माता जी के आगमन उपरांत इंद्रदेव भी जमकर बरसे

धर्म

आर्यिका 105 विमलप्रभा मति माताजी संघ का रामगंजमंडी में हुआ मंगल प्रवेश माता जी के आगमन उपरांत इंद्रदेव भी जमकर बरसे
रामगंजमंडी
परम पूजनीय आर्यिका 105 विमलप्रभा मति माताजी संघ का रामगंजमंडी में मंगल प्रवेश हुआ पूज्य गुरु मां ने संघ सहित गुरुवार की बेला में झालरापाटन से मंगल विहार किया एवं गुरुवार की संध्या बेला में देवरीघटा में रात्रि विश्राम किया रात्रि विश्राम उपरांत शुक्रवार की प्रातः बेला में माता जी का नगर में मंगल आगमन हुआ ग्राम कुदायला पहुंचने पर अपनी फैक्ट्री के पास श्री भूपेंद्र शोभना सांवला ने गुरु मां की मंगल आगवानी की एवम आरती की वही नगर की सीमा पर स्थित कमल फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पहुंचने पर गुरु मां की समाज जन ने मंगल अगवानी की

 

 

।जिस भी मार्ग से गुरु मां, का आगमन हुआ वहा वहा गुरु मां की मंगल आगवानी की गई।
पूज्य गुरु मां के मंगल आगमन के उपरांत इंद्रदेव भी जमकर बरसे और इंद्रदेव ने भी आकर माताजी संघ की अगवानी की सभी के चेहरों पर मधुर मुस्कान देखी गई।

 

 

 

 

 

पूज्य गुरु मां नगर में पहुंचने पर महावीर दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन किए उसके उपरांत श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर गुरु मां ने श्री शांति नाथ भगवान के दर्शन किए और जिनालय के दर्शन किए। पूज्य माता जी के मंगल विहार में संजय सांवला, भूपेंद्र जैन, नितिन जैन, मुकेश जैन, प्रदीप शाह, अभिषेक लुहाड़िया आदि सम्मिलित रहे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *