ऋद्धि मंत्रों के साथ हुआ भक्तामर पाठपुराने जैन भजनों पर प्रतियोगिता सम्पन्न

धर्म

ऋद्धि मंत्रों के साथ हुआ भक्तामर पाठपुराने जैन भजनों पर प्रतियोगिता सम्पन्न
——–
जयपुर, 21 जून 2024।
48 दिवसीय *भक्तामर पाठ के* समय घोषित प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष में चौदस के दिन भक्तामर पाठ 48 दीपक और ऋद्धि मंत्रों के साथ करने का घोषणा की गई थी के अंतर्गत ज्येष्ठ शुक्ला चतुर्दशी 20 जून को रात्रि 7:45 बजे सामूहिक आरती के पश्चात भक्तामर पाठ का आयोजन दिगंबर जैन मंदिर गायत्रीनगर ,महारानी फ़ार्म में भक्ती के साथ संपन्न हुआ। ।

 

 

कार्यक्रम संयोजिका अनिता बडजात्या ने अवगत कराया कि भक्तामर पाठ का शुभारम्भ मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबडा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया,संचालन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन द्वारा किया गया। ऋद्धी मंत्रोच्चारण रश्मि तोतूका द्वारा किया गया।
मन्दिर प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह के अनुसार भक्तामर पाठ के पश्चात पुराने भजनों पर भजन प्रतियोगिता श्रीमान पंडित अजीत जी शास्त्री के निर्देशन में करायी गयी जो देर रात्रि तक चली।
उक्त प्रतियोगिता में मंजू जैन सेवावाली, सुनन्दा अजमेरा, कमल

 

 

 

जैन मालपुरा वाले,ज्योति शाह , अरूण शाह, प्रमिला शाह, धूप चन्द शाह, गुड्डी पाटनी,प्रमिला जैन,रशिम तोतूका,अर्चना जैन, अनिल बडजात्या महावीर जी वाले,मधु पाण्डया,बिमला जैन, बीना टोंग्या , सिमरन आदि ने भाग लेकर सुन्दर सुन्दर पुराने भजनों की प्रस्तुती दी । सभी उपस्थित महिला पुरूषों ने पुराने जैन भजनों को सुनकर भाव विभोर हुए। अन्त में विद्यासागर महाराज उपकार वर्ष के अन्तर्गत महाराज जी की जीवनी पर आधारित भजन पं.अजित जी शास्त्री टीकमगढ ने सुनाया जिसकी सभी ने सराहना की।
अन्त में सभी का आभार आलोक शाह द्वारा व्यक्त किया ।

——

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *