तुकोगंज जैन समाज द्वारा योग शिविर का आयोजन
इंदौर
अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत कें सभी नगरों एवम गांवों में योग दिवस।पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हो रहे है,यह।देश समाज हित में स्वथ्य भारत का सर्वाधिक उपयोगी कार्यक्रम है इसी श्रृंखला में शमौशरण मंदिर में आयोजित शिविर में समाज जन बढ़-चढ़ भाग ले रहे हैं
और अपने तन और मन को स्वस्थ रखने की कला सिख रहे हैं।
आज शिविर के चौथे दिन तुकोगंज जैन समाज की अध्यक्ष श्रीमती रानी जी दोशी द्वारा सभी को कल योग दिवस पर शिविर में सहभागिता के लिए सभी समाज जन से आह्वान किया ।योग गुरु ब्रह्मचारिणी रजनी दीदी एवं टीम द्वारा योग अभ्यास की बारीकियों से अवगत कराया। सभी ने रजनी दीदी को आज जन्मदिन की बधाई दी।
