जवाहर नगर में हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

जवाहर नगर में हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश
जयपुर

सहस्रकूट विज्ञातीर्थ प्रणेत्री भारत गौरव गणिनी गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ मालवीय नगर से. 3 जयपुर से मंगल विहार करते हुए जवाहर नगर जैन मंदिर में प्रातः 7 बजे मंगल प्रवेश हुआ । विहार के दौरान मालवीय नगर से. 3 और से. 7 के पदाधिकारी एवं महिला परिषद की अध्यक्षा मौजूद थे । श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का स्थापना दिवस के इस आयोजन में आज श्री पार्श्वनाथ महामण्डल विधान पूज्य माताजी के सान्निध्य में निर्विघ्न सम्पन्न हुआ । पंडित विमल बनेठा का अल्प उद्बोधन , मंगलाचरण के पश्चात पूज्य माताजी ने आशीर्वचन देते हुए जयपुर वासियों के पुण्य की सराहना की ।

 

 

 

 

धर्मवृद्धि रस्तु का आशीष देते हुए भक्तों को धर्म के प्रति समर्पण भाव जगाने का उपदेश दिया । आर्यिका ससंघ की दैनिक क्रियाओं में आहारचर्या , सामायिक , स्वाध्याय , प्रतिक्रमण , भक्ति , वंदना एवं संस्कार यात्रा का आयोजन हुआ । जिसमें अनेकों श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाकर अपना पुण्य कोष भरा । बरकत नगर महिला मंडल ने पूज्य गुरु मां का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *