आचार्य श्री की कृपा हम पर थी सुधा सागर महाराज
परसोरिया
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज का संध्या बेला में परसोरिया में मंगल आगमन हुआ।
शुक्रवार की बेला में महाराज श्री संघ ने शाहपुर नगर से मंगल विहार किया एवं मगरोन से पड़रिया में सामायिक क्रिया संपन्न की। परसोरिया में संध्या की बेला में मंगल आगमन हुआ। पूज्य पूज्य मुनि संघ की अगवानी में जगह-जगह रंगोलिया भी सजाई गई एवं पूज्य गुरुदेव का पद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की गई।

संध्या की बेला में शंका समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत महाराज श्री ने गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि आचार्य श्री की कृपा हम पर थी। जो भावना भाओगे वह फलीभूत जरूर होती है। गुरु की आज्ञा को अंतिम सांस तक पालन करना चाहिए। विभिन्न शंकाओं का समाधान करते हुए महाराज श्री ने बताया कि आत्मा का आकार होता है, हमारे पास प्यास बुझाने के लिए पानी तो नहीं है लेकिन हम साधु उपवास जरूर दे सकते है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
