मुनि श्री सुधा सागर महाराज का दमोह से महती धर्म की प्रभावना कर हुआ मंगल विहार
दमोह
निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में दमोह नगर में विगत दिनों में धर्म की महती प्रभावना हुई।
पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में श्रावक संस्कार शिविर भी संपन्न हुआ
साथ ही अनेक आयोजन पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में संपन्न हुए


जो अपने आप में कीर्तिमान बना शनिवार की प्रातः बेला में पूज्य गुरुदेव ने मंगल विहार किया मंगल विहार के इन पलो मे दमोह वासी भावुक हो उठे और गुरुदेव के मंगल विहार में भी सम्मिलित हुए।
संभावना व्यक्त की जा रही है की पूज्य गुरुदेव पथरिया की ओर मंगल विहार कर रहे हैं एवं विगत दिनों में पूज्य गुरुदेव का सानिध्य पथरिया नगर को प्राप्त होगा। पूज्य महाराज श्री का अल्प प्रवास पथरिया में होने की संभावना है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
