*ब्रह्माकुमारी शीतल ने कहा- “मां है ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना”*

धर्म

*ब्रह्माकुमारी शीतल ने कहा- “मां है ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना”*

रामगंजमंडी
12 मई 2024 को रामगंजमंडी के आदर्श नगर कॉलोनी में स्थित ब्रह्माकुमारीज सेंटर परमात्म अनुभूति भवन में “मदर्स डे” मनाया गया। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से ही आरंभ हो गया जिसकी शुरुआत केंद्र पर रोजाना चलने वाली पॉजिटिव क्लास से हुई।

 

 

 

केंद्र पर नियमित रूप से आने वाली माताओं का क्लास में सम्मान किया गया। केंद्र संचालिका बीके शीतल ने मदर्स डे का महत्व बताते हुए कहा की “मां भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना है

 

इस धरती पर जिसे भगवान का दर्जा दिया जाता है और इस स्वार्थ भरे संसार में निस्वार्थ प्यार करने वाली मां ही है जिसका सम्मान तो होना ही चाहिए”।

 

 

 

 

 

इसके पश्चात सभी क्लास में आने वाली माताओं ने भी ब्रह्माकुमारी बहनों का मां के रूप में सम्मान किया और बताया की इस दुनिया की हर आत्मा की मां के रूप में पालना करने वाली आप दीदियों का भी सम्मान मदर्स डे पर होना ही चाहिए। अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद देकर विदाई दी।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *