केशोरायपाटन में एकत्रित होंगे बुद्धिजीवी-*जैन पत्रकार महासंघ का क्षेत्रीय अशिवेशन*

धर्म

केशोरायपाटन में एकत्रित होंगे बुद्धिजीवी-*जैन पत्रकार महासंघ का क्षेत्रीय अशिवेशन*

कोटा, 6जून।

जैन पत्रकारों के समूह के रूप में शिक्षा नगरी कोटा में ही स्थापित जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) का क्षेत्रीय अशिवेशन रविवार को श्री मुनिसुव्रतनाथ अतिशय क्षेत्र केशोरायपाटन में होने जा रहा है ।

 

 

 

मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री जैन पत्रकार महासंघ राकेश जैन ‘चपलमन’ ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 5 वर्ष पूर्व महासंघ की कोटा में ही स्थापना हुई थी। तभी से नियमित रूप से राष्ट्रीय व क्षेत्रीय अधिवेशन देश के विभिन्न स्थानों पर भिन्न भिन्न विषयो पर आयोजित किये जाते है । इस वर्ष भारत गौरव गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में इसका आयोजन किया जा रहा है ,उक्त आयोजन का दीप प्रज्जवलन अनिल- सुनीता ठौरा कोटा करेंगे।
कोटा जिला संयोजक पारस जैन (पत्रिका) ने बताया कि 9 जून को दोपहर 1:30 बजे अधिवेशन प्रारम्भ होगा । जिसमें महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जी तिजारिया,राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, डा.अनिल जैन जयपुर, राजेंद्र जैनमहावीर सनावद, सुनील जैन संचय ललितपुर, अकलेश जैन अजमेर, दिलीप जैन जयपुर, महेंद्र बैराठी जयपुर, संजय जैन बडजात्या कामां, पाटन क्षेत्र के अध्यक्ष गुलाबचन्द जैन (चूना वाले) मंत्री राजेन्द्र वेद सहित विभिन्न स्थानों से बुद्धिजीवी, वरिष्ठ पत्रकार एवं हाडौती सम्भाग के सभी जैन पत्रकार, सम्पादक, संवाददाता, लेखक व प्रकाशक भाग लेंगे ।
आयोजित अशिवेशन में मुख्य रूप से प्रिंट मीडिया की आवश्यकता एवं जैन पत्रकारों के संरक्षण विषय पर चिंतन व मंथन किया जायेगा।
बून्दी जिला संयोजक महावीर सरावगी, जयपुर जिला संयोजक चक्रेश जैन एवं केशोरायपाटन क्षेत्रीय संयोजक मुकेश जैन के निर्देशन में सभी जिला, संभागों को इस अधिवेशन में जोड़ा जा रहा है ।

 

 

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जेन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *