गणिनी गुरु मां स्वस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में विगत 5 दिन में हुई धर्मप्रभावना ऐतिहासिक रही

धर्म

गणिनी गुरु मां स्वस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में विगत 5 दिन में हुई धर्मप्रभावना ऐतिहासिक रही
रामगंजमंडी
परम पूज्या भारत गौरव स्वस्ति धाम प्रणेता गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी का रामगंजमंडी नगर में 5 दिन का मंगल प्रवास रहा जिसमें नगर में महती धर्म प्रभावना हुई। रामगंज मंडी नगर के इतिहास में लगातार 5 दिन में तीन विधान एवं आदिनाथ जयंती का भव्य आयोजन हुआ जो ऐतिहासिक रहा। रामगंज मंडी नगर के इतिहास ऐसा पहली बार हुआ जब किसी संत के सानिध्य में लगातार 5 दिन में तीन विधान एवं अन्य उत्सव देखे गए। इन दिनों में ऐसा लग रहा था कि मानो लगा की दिनचर्या सी बदल गई हो हर कोई बस केवल मंदिर की ओर गुरु मां के दर्शन की ओर और धर्म प्रभावना की और अग्रसर दिखाई पड़ रहा था।

 

शनिवार संध्या की बेला में जैसे ही गुरु मां का मंगल विहार हुआ सभी की आंखें भर आई और गुरु मां के मंगल विहार में सभी भक्तजन सम्मिलित हुए और सराफ फार्म हाउस तक पैदल चले जहां जहां तेजमल सराफ के साथ समस्त परिवार ने गुरु मां की मंगल आगवानी की पूज्य गुरु मां के आगमन से समाज में एक नया उत्साह और एक नई उमंग देखने को मिली।

 

 

 

 

 

मानो लगा कि एक जागृति सी आ गई हो। निश्चित रूप से ऐसा दुर्लभ समागम मिलना अपने आप में रामगंज जयंती नगर के लिए एक किसी पुण्य से कम नहीं रहा। शनिवार के अंतिम दिन गुरु मां की सानिध्य में भक्तामर महामंडल विधान किया गया जिसमें एक साथ कई मंडलों पर अर्ध समर्पित किए। श्रीजी की शांति धारा एवं मंडल विधान में सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य राजमल पदम कुमार लुहाड़िया परिवार को प्राप्त हुआ।

 

पूज्य माताजी ने शनिवार को दिए अपने अंतिम प्रवचनों में रामगंज मंडी नगर की भक्ति की जमकर तारीफ माताजी ने ज्ञान ज्ञान की जीवन में महत्व आवश्यकता होती है। जिसके जीवन में ज्ञान होता। वह चिंतित नहीं होता है। माताजी ने कहा कि ज्ञान माताजी ने कहा कि आत्मा का भोजन ज्ञान होता है। माताजी ने एक दोहे के अनुसार ज्ञान की महता को बताते हुए कहा की जे पूरब शिव गहे अब अरु आगे जे है, सो सब महिमा ज्ञान तनी मुनिनाथ कहे हैं। इस अवसर पर समाज की ओर से दिलीप विनायका, कमल लुहाड़िया, चेतन बागड़िया, राजकुमार गंगवाल के द्वारा अनुकरणीय सेवा देने वाले व्यक्तित्व का एवं संस्थाओं का सम्मान किया गया जिसमें शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल, शांति जय घोष, एवं पंडित विवेक शास्त्री, अनुष्ठानाचार्य कपिल जैन सार्थक, एवं प्रचार प्रसार हेतु अभिषेक जैन लुहाड़िया का सम्मान किया गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *