*धर्म रक्षा का संकल्प जरूरी :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी*

धर्म

*धर्म रक्षा का संकल्प जरूरी :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी*

जयपुर

प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में जयपुर में धर्म की महती प्रभावना हो रही है । माताजी ससंघ सिद्धार्थ नगर जयपुर में विराजमान है । पूज्य माताजी की आहारचर्या करवाने का अवसर विजयलक्ष्मी  सेठी परिवार ने प्राप्त किया । पूज्य माताजी की चरण रज पाकर पूरा परिवार अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा था ।

 

 

पूज्य माताजी ने समाज में धर्म जाग्रति हेतु उपदेश देते हुए कहा कि – धर्म रक्षा का संकल्प करना आज के समय में अत्यंत आवश्यक है । पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते दौर में मानवीय गुणों का ह्रास होता देखा जा रहा है । इसी परिप्रेक्ष्य में प्रत्येक मानव के अंतःकरण में धर्म जाग्रति होना समय की मांग है । आज लोगों का समय काम – धंधे , घूमने – फिरने में ही बीत रहा है । धर्म का उपदेश मात्र भी उनके लिए रुचिकर नही है । इससे हमारी भारतीय संस्कृति व सभ्यता पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *