महिलाओं ने वृद्धाआश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को साडिय़ां देकर लिया आशीर्वादमातृ दिवस पर हुआ कार्यक्रम

धर्म

महिलाओं ने वृद्धाआश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को साडिय़ां देकर लिया आशीर्वादमातृ दिवस पर हुआ कार्यक्रम

निवाई-

चंद्र प्रभु महिला मण्डल द्वारा मदर्स डे पर वृद्धाआश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी वितरण करके उनका सम्मान किया। महिला मंडल की महिलाओं ने सुबह नित्य प्रति मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ ही समाजसेवी विमल जौंला के नेतृत्व में वृद्धाआश्रम पहुंचकर भगवान महावीर के जयघोष के साथ साडिय़ां वितरित की।

 

 

कार्यक्रम संयोजक विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनोज पाटनी रहे एवं अध्यक्षता जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा के कोषाध्यक्ष हितेश छाबड़ा एवं विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रभु महिला मण्डल अध्यक्ष स्नेहलता गिन्दोडी, शकुंतला छाबड़ा, नवीन जैन, नीतू खण्डवा, यामिनी छाबड़ा एवं अवनी छाबड़ा रही। महिला मण्डल प्रवक्ता संजू पाटनी जौंला ने बताया कि मदर्स डे पर नवीन नीतू जैन खण्डवा एवं अतिथियों द्वारा वृद्धाआश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को साडियां व फल देकर माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।

 

इस दौरान मुख्य अतिथि मनोज पाटनी ने कहा कि बुजुर्गो के आशीर्वाद से जीवन सफल होता है।

 

उन्होंने कहा जीवन में पहला गुरू मां है जो अपने बच्चे को कामयाब बनाती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। बुजुर्ग माता-पिता ईश्वर का स्वरूप होते हैं। उनकी सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में विमल जौंला ने सभी महिलाओं को जनहित में कार्य करने की प्रेरणा दी एवं सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *