गुरु ने कहा था संघ को गुरुकुल बनाना है।
दमोह।
सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर में आज संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने भक्तों से कहा कि गुरु ने कहा था कि संघ को गुरुकुल बनाना है गुरु के मुख से निकला वचन कभी निरर्थक नहीं जाता उनके वचन आज फलीभूत हो रहे हैं कुण्डल पुर में आज जो दृश्य दिख रहा है वह गुरु के वचनों की देन हैं, जो हम वर्षो से सोच रहे थे वह आज सार्थक हो रहा है, तन मन और धन को न्योछावर करने वाले आज अपने आप को धन्य मान रहे हैं। पवित्र कार्य के लिए आज सभी कुण्डलपुर में भक्तो का मेला लगा है, भावुक समाज ने विश्व के सामने अपने भावों को व्यक्त किया है हम उसमें निमित्त के रूप में सहभागी बन रहे हैं, 14 फरवरी से कार्यक्रम का मंगलाचरण हो रहा है।

बाजार व्यवस्था समिति ने किया निरीक्षण
महामहोत्सव बाजार व्यवस्था प्रभारी प्रभात सेठ ने जानकारी देते बताया कि कल तक पूरा काम कर लिया जायेगा और 15 फरवरी को बाजार में 200 से अधिक दुकानें शुरु हो जाएगी। क्षेत्र कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र सेठ, जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई, सुरक्षा समिति प्रभारी नरेन्द्र बजाज, प्रचार मंत्री सुनील वेजिटेरियन, मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, दीपक जैन, नीलेश सिंघई, बंटी जैन, राहुल सिंघई, रानू वर्तन, अमित बड़कुल ने साइट पर जाकर निरीक्षण किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
