कुडलपुर पंचकल्याण महोत्सव

धर्म

ध्वजारोहण से होगा पंच कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ.. करीब डेढ़ हजार प्रतिमाओं की होगी प्रतिष्ठा..
दमोह।

देश के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर जी में बड़े बाबा के विशाल भव्य जिनालय निर्माण अवसर पर छोटे बाबा आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के बड़े संघ के सानिध्य में 16 फरवरी से होने वाले पंच कल्याणक महोत्सव में करीब डेढ़ हजार प्रतिमाओं को आचार्य श्री द्वारा सूर्य मंत्र देकर प्रतिष्ठित किया जाएगा। इनमें 1008 प्रतिमाए बड़े बाबा मंदिर परिसर में निर्मित हो रहे, सहस़्त्र कूट जिनालय में तथा 72 प्रतिमाए त्रिकाल चौबीसी जिनालय की प्रतिष्ठित होगी। पंच बालयति तीर्थंकर की प्रतिमाओं को मिलाकर यहां करीब ग्यारह सौ प्रतिमाओं की स्थापना होगी। इसके अलावा करीब चार सौ प्रतिमाए देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित होने के लिए कुंडलपुर पहुच चुकी है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ क्षेत्र मीडिया प्रभारी सुनील वेजिटेरियन

इस तरह करीब डेढ़ हजार प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा हेतु आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के विशाल संघ के सानिध्य में 16 फरवरी से पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। जिसका शुभांरभ 14 फरवरी को कार्यक्रम स्थल पर ध्वजा रोहण से होगा। इस अवसर पर विशाल घट यात्रा भी निकाली जाएगी।
कुंडलपुर में होने वाले इस विशाल एवं भव्य आयोजन को लेकर जहां सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है, वही केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने 13 फरवरी को कुंडलपुर पहुचकर सभी तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस प्रशासिनक अधिकारियों एवं क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बड़े बाबा के दर्शन किये, बाद में छोटे बाबा से आर्शीवाद लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। इधर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा दमोह में पत्रकार वार्ता का आयोजन करके मीडिया को विस्तार से जानकारी दी गई।

मीडिया को जानकारी देते समिति सदस्य

संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *