केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ज्ञानतीर्थ को अनमोल कृति कहा

धर्म

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ज्ञानतीर्थ को अनमोल कृति कहा
मुरैना

पूज्य आचार्य श्री ज्ञान सागर महाराज की जन्मस्थली मुरैना में निर्मित ज्ञानतीर्थ का पंचकल्याणक महोत्सव हो रहा है इस पंचकल्याणक महोत्सव में कई गणमान्य अतिथियों का आने का क्रम जारी है। शनिवार की बेला में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आए उनका समिति की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में ज्ञानतीर्थ को अनमोल कृति कहा उन्होंने कहा चंबल की यह धरा ऋषि मुनियों की धरती है। आचार्य श्री ज्ञान सागर महाराज को स्मृति में लाते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि इस पावन भूमि पर आचार्य ज्ञानसागर अवतरित हुए । पूज्य श्री ने ज्ञानतीर्थ के रूप में एक अनमोल कृति देकर हम सभी को उपकृत किया है। हम सभी को ज्ञानतीर्थ को संजोकर रखना है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को ज्ञानतीर्थ पर आयोजित प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्ञानसागर ने इस कृति की कल्पना की थी, तब सभी सोचते थे कि ये कैसे साकार रूप लेगी। भले ही आज आचार्यश्री हमारे बीच नहीं है। यह तीर्थ उन्हें हमारे हृदय में जीवंत रखेगा।मंत्री तोमर ने भगवान आदिनाथ के श्रीचरणों में श्रीफल भेंट कर दर्शन किए।

 

 

 

 

कार्यक्रम के बारे में अंबाह नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहा कि नरेन्द्रसिंह तोमर एक ऐसे मंत्री हैं जो सदेव विकास के कार्य के तत्प्रर है। उन्हे ज्ञानतीर्थ मंदिर की रूपरेखा एवम पंचकल्याणक महोत्सव की क्रियाओं के बारे में अवगत कराया गया। मंत्री तोमर ने आचार्य विनीत सागर महाराज, सप्तम पट्टाचार्य ज्ञेयसागर महाराज, आर्यिका लक्ष्मी भूषण माताजी, सृष्टिभूषण माताजी, स्वस्ति भूषण माताजी, आर्षमति माताजी के श्री चरणों में श्रीफल भेंट कर मंगल आशीष प्राप्त किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *