*भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर विमल परिसर बीलवा जयपुर में बढ़ा रही है धर्म की भव्य प्रभावना*
*हम मंजिल के करीब पहुंचते हैं लेकिन हमें मंजिल नहीं मिलती ओर जिस मुकाम का पता हम पूछ रहे हैं हम उसी पर खड़े हैं अतः मंजिल की खोज कभी पूरी नहीं हो पाती*
*आर्यिका विज्ञा श्री*
जयपुर/
भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी जयपुर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर विमल परिसर बीलवा में धर्म की भव्य प्रभावना बढ़ा रही है , जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि आज जिनालय में प्रातः श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा ,एवं अष्टद्रव्यों से पूजा के बाद गुरु मां ने अपने मंगलमय प्रवचन में पुण्यार्जको को शुभाशीष देते हुये कहा कि – इस जीवन यात्रा में मंजिलें तो बहुत आयी है, हम मंजिल के करीब भी पहुँचते है लेकिन हमें मंजिल नहीं मिलती,हम मंजिल पर जाकर भी लोगों से पूछने लग गये कि अमुक मकान कहाँ लेकिन जिस मकान के नीचे खड़े हैं उसी मकान का पता पूछ रहे है जिस मंजिल को पाना है उसी पर खड़े है, लेकिन हमें मंजिल कभी मंजिल नहीं लगती, हमे तो मंजिल ही रास्ता लगती है और होता यह कि मंजिल की खोज कभी पूरीनहीं हो पाती, अतः मंजिल को मंजिल समझो और सार्थक पुरुषार्थ करो , श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के आज गुमानमल जी ,राजेंद्र जी सेठी, दिनेश जी धाडुका तथा शाबाश इंडिया के प्रबंधक प्रमुख समाजसेवी राकेश जी -समता जी गोदिका परिवार जनों ने पूजा अर्चना कर पुण्यार्जन प्राप्त किया। कार्यक्रम बाद आर्यिका श्री ने सभी भक्तजनों को मंगलमय आशीर्वाद दिया।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

