पूज्य आचार्य श्री समय सागर महाराज जी संघ सानिध्य में सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में मनाया गया अक्षय तृतीया महापर्व
“हमारा देश धर्म प्रधान देश है” – चंद्रप्रभ सागर महाराज
कुंडलपुर
सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य गुरुवर समय सागर महाराज संघ सानिध्य में अक्षय तृतीया महापर्व मनाया गया, भक्तों में आचार्य श्री को एवं आचार्य श्री संघ को आहार देने के लिए श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला।
इस अवसर पर बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के समक्ष श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई। इसके साथ ही प्रातः बेला में भक्तामर महामंडल विधान किया गया।
इसके उपरांत ज्ञान साधना केंद्र परिसर के समीप पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवम पूज्य आचार्य श्री समय सागर महाराज का भक्ति भाव के साथ पूजन किया गया।




इन्हीं अनुपम क्षणों में पूज्य मुनि श्री 108 चंद्रप्रभ सागर महाराज ने कहा हमारा देश धर्म प्रधान देश है, इसमें अनेक प्रकार के संप्रदाय, मजहब हैं। और उन्होंने आचार्य श्री से जुड़े संस्मरण को सुनाया उन्होंने कहा कि आचार्य श्री कहा करते थे कि हमेशा ओम का उच्चारण और जाप करते रहें। वह कहा करते थे यदि अंत में ओमकार मुंह से निकला तो मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। कहा करते थे कि योगी लोग ओम का ध्यान करते हैं आप भी ओम का ध्यान करें। उन्होंने कहा कि ओम के जाप से धर्म पुरुषार्थ के साथ अर्थ काम और मोक्ष इन बाकी तीनों पुरुषार्थ की भी प्राप्ति होती है। वे बार-बार कहा करते थे कि इस ओमकार के जाप से मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। ओमकार के जाप से अंतरंग में अलग ही भाव प्रकट होता है जो किसी को प्रकट नहीं करना होता है। अपने अंतरंग को जगाना है। उन्होंने कहा आचार्य महाराज हमेशा यही कहा करते थे एक अक्षर बोलो सब काम हो जाएगा ओमकाराय है बिंदु संयुक्तम। यह बिंदु ही अपना सिंधु है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी9929747312
