समय का करें सदुपयोग :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी
जयपुर
प. पू. भारत गौरव गणिनी भूषण आर्यिका 105 गुरुमाँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ वरुण पथ जैन मंदिर में विराजमान है। माताजी ससंघ सान्निध्य में अनेकों श्रद्धालुओं ने भक्ति आराधना करने का सौभाग्य प्राप्त किया। पूज्य गुरुमाँ की आहारचर्या कराने का सौभाग्य वरुण पथ जैन मंदिर के मंत्री ज्ञानचंद बिलाला सपरिवार ने प्राप्त किया ।
पूज्य माताजी ने सभी को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि – समय बहुत गतिशील है । जो समय के साथ नहीं चलता ,






वह सफलता को प्राप्त नहीं करता । हमें अपनी दिनचर्या का व्यवस्थित निर्धारण करना चाहिए । जिसने आज को ठुकराया उसे कभी अवसर नहीं मिल पाता। प्रत्येक समय का सदुपयोग सभी के जीवन को अलौकिक बवनाने में सहयोगी बनता है । समय का सदुपयोग जीवन में हर प्रकार से निखार लाता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
