सांसद दिया कुमारी ने किया चुनावी दौरा
रामगंजमंडी
जयपुर राजघराने की राजकुमारी दिया कुमारी जो कि राजसमंद से सांसद हैं और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री हैं। उन्होंने आज रामगंजमंडी विधानसभा की खैराबाद पंचायत समिति के पंचायतराज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ सभाएं की। व प्रत्याक्षीयो के पक्ष में वोट मांगे, इस दौरान सांसद महोदय का कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से स्वागत भी किया। व जिंदाबाद के नारों की गूंज सुनाई दी। सचमुच कार्यकर्ता व जनता का जोश देखते बनता था। परिणाम क्या होगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
