उपाध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र सामरिया ने लिया कौशल बाफना का आशीर्वाद

राजनीति

उपाध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र सामरिया ने लिया कौशल बाफना का आशीर्वाद

चुनावी सरगर्मी के बाद दिखा सम्मान और आत्मीयता का भाव, बाफना परिवार ने किया आत्मीय स्वागत

रामगंजमंडी।

नगरपालिका चुनाव के परिणाम और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद अब शहर में राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ आपसी मेल-मिलाप और आशीर्वाद लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद अपने शुभचिंतकों, वरिष्ठजनों और बुजुर्गों से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

इसी क्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष बने श्री महेंद्र सामरिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगरपालिका चुनाव में भाजपा के चुनाव संयोजक रहे श्री कौशल बाफना के आवास पर पहुंचे। सामरिया ने बाफना से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर श्री कौशल बाफना के पुत्र सिद्धार्थ बाफना, दिव्य बाफना एवं पौत्री ने श्री महेंद्र सामरिया का आत्मीय स्वागत किया।  और मुंह मीठा कराया। मुलाकात के दौरान चुनावी दौर की व्यस्तताओं के बाद सहजता, सम्मान और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

 

आशीर्वाद लेने पहुंचे महेंद्र सामरिया और वरिष्ठ नेता कौशल बाफना के बीच हुई यह मुलाकात सम्मान, विनम्रता और आत्मीय संबंधों की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करती नजर आई। चुनाव के दौरान राजनीतिक गतिविधियां भले ही तेज रहती हैं, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद इस तरह के मिलन के क्षण लोकतांत्रिक सौहार्द और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

निश्चित रूप से चुनाव आते-जाते हैं, परिणाम बदलते हैं, लेकिन चुनाव के बाद बने ऐसे आत्मीय और सम्मानपूर्ण क्षण लंबे समय तक स्मृतियों में अंकित रहते हैं।

एक रिपोर्ट अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *