अपूर्व विजयवर्गीय ( गुड्डू,) मैं वार्ड नंबर 10 के लिए अपनी दावेदारी जताई
रामगंजमंडी
25 नवंबर को रामगंजमंडी नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 का उपचुनाव होने जा रहा है जिसको लेकर बाजार में सरगर्मियां तेज है वही चुनाव की उम्मीदवारी जताने वालों में काफी होड़ सी लगी हुई है। ऐसे में एक युवा अपूर्व विजयवर्गीय जिन्हे प्यार से सब गुड्डू के नाम से जानते हैं।उन्होंने वार्ड नंबर 10 से भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपनी दावेदारी पेश की है। श्री विजयवर्गीय वार्ड नंबर 10 में अपनी लोकप्रियता से जाने जाते हैं। टिकट किसे मिलेगा और कौन होगा भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार? इसका फैसला अभी होना बाकी है। गुड्डू युवा शक्ति के चहेते माने जाते हैं वार्ड नंबर 10 में एक जाना माना नाम है इनके पिता ज्ञानचंद विजयवर्गीय जिन्हें सब कालू दादा के नाम से जानते थे वे भारतीय जनता पार्टी की रामगंजमंडी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में रहे इस परिवार की खास बात यह रही इस परिवार ने अपना तन मन धन पार्टी को समर्पित किया।
वहीं व गुड्डू वार्ड वासियों के लिए दुख दर्द में सेवा के लिए सदा खड़े रहते हैं।

हलकों में माना जा रहा है कि उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है। आगे क्या होना है यह सब भविष्य के गर्भ में छुपा है। अब चुनाव की प्रक्रिया में महज कुछ ही दिनो का वक्त बचा है। जिसको लेकर दल व चुनाव के को इच्छुक उम्मीदवार मंथन में जुटे है। व सघन जनसंपर्क में जुटे हुए है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
