चंद्रोदय तीर्थ चांदखेडी मे पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारिया जोर-शोर से
चाँदखेड़ी
जिस प्रकार तीर्थंकर देव के जन्म से पूर्व नगर मे रत्न वर्षा एवं उत्सव मनाया जाता है। ठीक उसी प्रकार उत्साह पूर्वक सभी श्रावक श्राविकाए गानो की धुन पर नाचते हुए चलते है। पुष्प एवं रत्न वर्षा की जाती है। पंचकल्याण के सभी पात्रो एवं ईन्द्र-इन्द्राणियो की भव्य बिनौरी एवं गाजे बाजे के साथ नगर मे भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। हर दिन चार इन्द्र-इन्द्राणियो की बिनौरी निकाली जाती है। मुनिसुव्रतनाथ जिनालय से शुरू होकर शोभायात्रा चांदखेडी तक पहुंचती है। चांदखेडी पहुँचकर सभी लोग बडे बाबा के दर्शन करते है। फिर विद्यासागर भवन मे सभी इन्द्र-इन्द्राणियो की गौद भराई की रस्म की जाती है। जिसमे सभी समाजजन मिलकर बहुमान करते है। और भावना भाते है कि एक दिन सभी को यह सौभाग्य मिले। प्रथम दिन दिनांक 10 दिसंबर से शोभायात्रा की शुरुआत आदिनाथ भगवान के माता-पिता सहित तीन इन्द्र के साथ शुरू हुई थी। कल शोभायात्रा आखिरी होगी जिसमे शेष सभी ईन्द्र-इन्द्राणियो की बिनौरी होगी।
13 dec को होगे यह आयोजन
दिनांक 13-12-2021 सोमवार को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु श्री मुनिसुव्रतनाथ मन्दिर से श्रीजी लेकर चन्द्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी तक शोभायात्रा निकाली जायेगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
