जैन धरोहर दिवस संपन्न
छत्रपति संभाजीनगर
औरंगाबाद जैन समाज के प्रेरणास्त्रोत स्व. निर्मल कुमार सेठी एवं पीयू जैन के स्मृति दिवस पर श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा, तीर्थ संरक्षिणी महासभा, श्री उत्तमचंद ठोले छात्रावास, पीयू विद्यालय की ओर से जैन विरासत दिवस मनाया गया। शिक्षिका शर्मिला जैन और संचानी ने मंगला चरण प्रस्तुत किया। तीर्थ संरक्षिणी महासभा महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष वर्धमान पांडे ने प्रस्तावना रखी। जैन एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष महावीर सेठी ने स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष न्यायमूर्ति के.यू. चांदीवाल एवं मुख्य अतिथि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक डॉ. शिवकुमार भगत ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। स्व. पी.यू. जैन एवं निर्मल सेठी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सकल जैन समाज के उपाध्यक्ष डी. बी. कासलीवाल ने निर्मल सेठी तो अरुण





पाटनी ने पीयू जैन का जीवन समाज के लिए किस प्रकार प्रेरणास्रोत रहा, बताया। मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार भगत ने जैन पुरातत्व एवं उसकी सुरक्षा व संरक्षण पर विचार रखे। कार्यक्रम में संजय पापड़ीवाल, खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष ललित पाटनी, महासभा अध्यक्ष डी.यू. जैन, कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र काला, सकल जैन समाज के महामंत्री महावीर पाटनी, प्रकाश कासलीवाल, दिनेश गंगवाल, सुरेश कासलीवाल आदि अनेक गणमान्यजन एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। संचालन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के महामंत्री महावीर ठोले ने किया। आभार महासभा के महामंत्री अनूप पाटणी ने माना। पीयू जैन माध्यमिक विभाग के प्राचार्य विजय पाटोदी, छात्रावास के अध्यक्ष संदीप ठोले, अजय पहाड़े और स्कूल के शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए मेहनत की। नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी,9929747312
