इटखोरी 1008 श्री शीतलनाथ भगवान के जन्मस्थली भदलपुर इटखोरी ग्राम में भब्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में तीसरा दिन दीक्षा कल्याणक महोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया

धर्म

इटखोरी 1008 श्री शीतलनाथ भगवान के जन्मस्थली भदलपुर इटखोरी ग्राम में भब्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में तीसरा दिन दीक्षा कल्याणक महोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया

इटखोरी

दीक्षाकल्याणक महामहोत्सव में झारखण्ड राजकीय अतिथि श्रमण मुनि श्री विशल्यसागर जी गुरुदेव सानिध्य में आज तीर्थंकर बालक शांति कुमार का सुबह मंगल बेला में राज्याभिषेक किया गया।तत्पश्चात दिगविजय के यात्रा निकली।राज्य का संचालन करते कॉफी समय बीता गया कि एक दिन बादल का अकस्मात नष्ट हो जाना देख तीर्थंकर बालक शांति कुमार को वैराग्य हो गया। और वट वृक्ष के नीचे बैठकर दीक्षा धारण कर ली।
इसी बीच पू . गुरुदेव के मंगल उद्दबोधन सुनने का भी सौभाग्य भक्तो को प्राप्त हुआ पू. गुरुदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन आईटी इतना महत्वपूर्ण है कि इसका उद्देश्य संसार में पर्यटन नहीं , भौतिकता की दौड़ मे नहीं जीना है, बल्कि जीवन को मंदिर बनाकर जीना है ।मन के द्वारा अंतरंग में प्रवेश कर जाना ही मंदिर में पहुँचना है ।

 

जन्म लिया है ऐसा जन्म जो पदार्थों की दौड़ तक हो ,परमार्थ तक न पहुँचे तो जन्म हमारा निरर्थक है ।जब यह जीव परमार्थ की दौड़ में चलता है तो उसका जन्म कल्याणक के रुप में मनाते है।” बोध और बोधि का समन्वय होना जरूरी है।धार्मिक नही बनना धर्मात्मा बनना ।धर्मात्मा के अंदर धर्म कण- कण में बास करता है धार्मिक दो चार घंटे के लिए बनता है धर्मात्मा जीवन भर के लिए रहता है ,धर्मात्मा इस लोक को सुधारता है।

 

 

सभी कार्यक्रम प्रतिष्ठचार्य अजित शास्त्री,ओर कोडरमा के पंडित अभिषेक जैन के साथ संघस्थ अलका दीदी ओर भारती दीदी के निर्देशन में हो रहा है।
मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *