हसमुख गांधी पावागिरि ऊन के कार्याध्यक्ष मनोनित

धर्म

हसमुख गांधी पावागिरि ऊन के कार्याध्यक्ष मनोनित
इन्दौर/

स्वर्णभद्र आदि चार महामुनिराजो सहित अनेक सिद्ध परमेष्ठि भगवंतो की निर्वाण भूमि,भगवान महावीर स्वामी के अतिशय से आच्छादित श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि जी ऊन ट्रस्ट की बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी श्री हसमुख गांधी को ट्रस्ट कमेटी का कार्याध्यक्ष मनोनित किया गया है।

 

 

श्री गांधी अभी विगत 12वर्ष से मंत्री पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। क्षेत्र पर आगामी वर्ष 2025में भव्य पंच कल्याणक महोत्सव का आयोजन आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा। श्री गांधी ने बताया कि वे पावागिरि जी ऊन के विकास हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्य करेंगे।

श्री गांधी के मनोनयन पर दिगंबर जैन समाज इंदौर के अध्यक्ष

 

 

 

 

 

राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या, मंत्री डॉक्टर जैनेंद्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, , टी के वेद, राजेश जैन लॉरेल, आदि ने श्री गांधी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राजेश जैन दद्दू मीडिया प्रभारी से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *