हुकुम जैन काका पुनः बने अतिशय क्षेत्र कैथुली के अध्यक्ष

धर्म

हुकुम जैन काका पुनः बने अतिशय क्षेत्र कैथुली के अध्यक्ष
रामगंजमंडी
रामगंज मंडी नगर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अतिशय क्षेत्र कैथुली की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव निर्विघ्न संपन्न हो गए।

 

 

यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी श्री रविंद्र जैन हरसोरा की उपस्थिति में संपन्न हुए । समस्त प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव से पूर्व सभी सदस्य पारस बाबा के चरणों में पहुंचे एवं नमन किया । उसके बाद निर्वाचन की प्रक्रिया को शुरू किया गया ।

 

निर्वाचन की प्रक्रिया की शुरुआत में अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव क्षेत्र कमेटी के संरक्षक सिद्धार्थ बाबरिया ने हुकुम काका के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने करतल तालिया के साथ अनुमोदन किया

 

 

 

 

उसके उपरांत क्षेत्र कमेटी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री सुरेश कुमार बाबरिया ने समस्त कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखते हुए कार्यअध्यक्ष सुनील सुरलाया, कोषाध्यक्ष सुनील दुगेरिया, सचिव मनीष हरसोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश ठाई, सहसचिव प्रशांत बागडिया के नामों को प्रस्तावित किया ।

 

जिसका सभी ने ताली बजाकर अनुमोदन किया। उसके उपरांत मौजूद वरिष्ठ सदस्यों ने समस्त सदस्यों की उपस्थिति में माला एवम पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

 

सभी कार्यकारिणी ने एवं मौजूद सदस्यों ने क्षेत्र को उन्नति की ओर ले जाने एवं धर्म प्रभावना के लिए संकल्प दोहराया इसके बाद सभी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष श्री काका ने पुनः विश्वास जताने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया । सभी सदस्य कार्यकारिणी के साथ पारसनाथ भगवान के चरणों में पहुंचे एवं बाबा के चरणों में नतमस्तक होकर क्षेत्र के मंगल विकास की कामना की ।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *