चातुर्मास 2023 मंगल प्रवेश पत्रिका का हुआ विमोचन

धर्म

चातुर्मास 2023 मंगल प्रवेश पत्रिका का हुआ विमोचन

जयपुर

ऐतिहासिक धर्म नगरी जयपुर के आमेर स्थित संकटहरण पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर फागीवाला में होने जा रहे पूज्य उपाध्याय श्री 108 ऊर्जयंत सागर जी मुनिराज के 2023 चातुर्मास के मंगल प्रवेश की पत्रिका का विमोचन श्री तारा चंद जी मनीष जी स्विटकेट्स के निवास पांच बत्ती जयपुर पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष श्री सुधांशु कासलीवाल के कर कमलों से संपन्न हुआ,

 

स्वीट केटर्स पर आयोजित धर्म सभा को चातुर्मास मंगल प्रवेश पत्रिका के विमोचन के उपरांत पंडित सुरेंद्र जी सलुंबर, पंडित सनत कुमार जी, श्री महावीर जी तीर्थ क्षेत्र समिति के मंत्री श्री महेंद्र जी पाटनी ने संबोधित किया।

 

 

चातुर्मास समिति के मुख्य संयोजक रूपेंद्र छाबड़ा अशोक के अनुसार इस अवसर पर समाज श्रेष्ठि देव कुमार खंडाका, राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष पांड्या, समाज श्रेष्ठि ज्ञान चंद झाझरी, मोहित राणा, श्री महावीर स्कूल समिति के अध्यक्ष उमरावमल संघी, मंत्री सुनील बक्सी, वरिष्ट पत्रकार प्रवीण चंद छाबड़ा, मनीष वैद, समाज सेवक सुखानंद काला, पदम बिलाला, दौलत फागीवाला, योगेश टोडरका, विनोद जैन कोटखावदा, शिखर गोधा सारसोप, निर्मल जैन धुवां, महेश सेठी, बाबू लाल ईटून्दा सहित शहर के सभी संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *