बीनागंज पर टिकीं हजारों श्रद्धालुओं की निगाहें: आखिर गुरुदेव सुधासागर महाराज का वर्षायोग कहां होगा?

धर्म

बीनागंज पर टिकीं हजारों श्रद्धालुओं की निगाहें: आखिर गुरुदेव सुधासागर महाराज का वर्षायोग कहां होगा?
रामगंजमंडी। जगत पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज के मंगल विहार ने देशभर के श्रद्धालुओं में नई उत्सुकता जगा दी है। बुंदेलखंड में धर्म प्रभावना के बाद गुना से मंगल विहार प्रारंभ कर चुके गुरुदेव के कदम अब शुभोदय तीर्थ, बीनागंज की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में देशभर के भक्तों की निगाहें अब बीनागंज पर टिक गई हैं कि गुरुदेव का अगला प्रवास और वर्षायोग आखिर किस स्थान पर होगा।

 

विश्व वंदनीय आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की अनियत विहार परंपरा का अनुसरण करते हुए उनके शिष्य मुनिश्री सुधासागर महाराज भी निरंतर विहाररत हैं। यही कारण है कि उनके प्रत्येक विहार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।
शुभोदय तीर्थ में भव्य आयोजन की तैयारियां
गुरुदेव शीघ्र ही शुभोदय तीर्थ, बीनागंज पहुंचने वाले हैं। यह तीर्थ उनकी प्रेरणा से विकसित हुआ है और आज एक भव्य आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित है। गुरुदेव के आगमन पर यहां कई धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन प्रस्तावित हैं, जिनकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 


वर्षायोग निवेदन बना श्रद्धा का केंद्र
देश के अनेक नगरों और तीर्थ क्षेत्रों से श्रद्धालु वर्षायोग के लिए विनम्र निवेदन कर रहे हैं। हर क्षेत्र की यही भावना है कि इस वर्ष गुरुदेव का चातुर्मास उनके नगर में संपन्न हो। श्रद्धा और भक्ति का यह उत्साह पूरे जैन समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या इस बार राजस्थान की ओर बढ़ेंगे कदम?
राजस्थान के श्रद्धालु भी लंबे समय से गुरुदेव के पुनः आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पिछले लगभग पांच वर्षों से गुरुदेव का राजस्थान में वर्षायोग नहीं हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुओं की आशाएं और भी बढ़ गई हैं।
चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी, झालरापाटन की जुनी नसिया, दादाबाड़ी अतिशय क्षेत्र कोटा, शिलोदय तीर्थ सिलोर और तपोदय तीर्थ बिजोलिया जैसे अनेक तीर्थ गुरुदेव की प्रेरणा से विकसित हुए हैं। इन क्षेत्रों के श्रद्धालु भी गुरुदेव के पुनः आगमन की प्रबल कामना कर रहे हैं।
बांगड़ क्षेत्र भी कर रहा प्रतीक्षा
राजस्थान का बांगड़ क्षेत्र भी कई वर्षों से गुरुदेव के आगमन की राह देख रहा है। बांसवाड़ा के निकट गुरुदेव की प्रेरणा से विकसित वीरोदय तीर्थ आज क्षेत्र की महत्वपूर्ण आध्यात्मिक धरोहर बन चुका है।
इसी प्रकार मिनी सम्मेदशिखर के नाम से प्रसिद्ध सुखदेव तीर्थ, नौगांव भी गुरुदेव के आगमन की प्रतीक्षा में है। यहां उनकी प्रेरणा से विशाल प्रतिमा स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है।
फिलहाल देशभर के श्रद्धालुओं की निगाहें बीनागंज पर टिकी हुई हैं। हालांकि वर्षायोग का अंतिम निर्णय गुरुदेव की इच्छा और विहार क्रम पर ही निर्भर करेगा। तब तक श्रद्धालु अपनी-अपनी भावनाओं के साथ प्रार्थना कर रहे हैं—
“करो तैयारी, अब राजस्थान की बारी…
अबकी बार वर्षायोग की राजस्थान की बारी।”
– अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312

 

All Eyes on Beenaganj: Where Will Acharya Sudhasagar Maharaj Hold His Chaturmas This Year?
Ramganjmandi: Thousands of devotees across the country are eagerly awaiting the next destination of the revered Niryapak Shraman Muni Shri 108 Sudhasagar Maharaj. After completing his religious journey and spiritual discourses in the Bundelkhand region, Gurudev has commenced his auspicious Mangal Vihar from Guna and is now moving towards Shubhoday Tirth, Beenaganj.
Inspired by the tradition of Acharya Shri 108 Vidyasagar Ji Maharaj, who was known for his continuous and unannounced spiritual journeys, Muni Sudhasagar Maharaj is following the same path of Aniyat Vihar. As a result, every step of his journey draws immense devotion and anticipation among followers.
Grand Preparations at Shubhoday Tirth
Gurudev is just a few kilometres away from Shubhoday Tirth, a sacred pilgrimage centre that has flourished under his divine guidance. Several religious and spiritual programmes are expected to be organised during his stay, and preparations are underway with great enthusiasm.
Chaturmas Invitations Capture Devotees’ Attention
Devotees and Jain communities from various cities have been earnestly inviting Gurudev to grace their towns with this year’s Chaturmas. The overwhelming enthusiasm and devotion surrounding these invitations have become the centre of discussion throughout the Jain community.
Will Rajasthan Be Blessed This Time?
Devotees in Rajasthan are also eagerly hoping for Gurudev’s return. It has been nearly five years since his last significant stay in the state, and countless followers are praying that his footsteps may once again bless Rajasthan.
Sacred centres such as Chandroday Tirth (Chandkhedi), Juni Nasiyan (Jhalarapatan), Dadabari Atishaya Kshetra (Kota), Shiloday Tirth (Silore) and Tapoday Tirth (Bijolia)—all inspired by Gurudev’s vision—continue to await his arrival with deep faith.
Bangar Region Awaits the Divine Arrival
The Bangar region of Rajasthan is also filled with anticipation. Veeroday Tirth, near Banswara, developed under Gurudev’s inspiration, has emerged as a remarkable spiritual landmark.
Similarly, Sukhdev Tirth, Naugaon, popularly known as Mini Sammed Shikhar, is awaiting Gurudev’s arrival. A magnificent idol inspired by his vision is also scheduled for consecration in the near future.
For now, the attention of devotees across the world remains fixed on Beenaganj. However, the final decision regarding Gurudev’s Chaturmas and future journey rests solely with him. Until then, devotees continue to pray with hope and devotion:
“Prepare with faith…
Now it’s Rajasthan’s turn.
May this year’s Chaturmas be blessed in Rajasthan.”
— Abhishek Jain Luhadia Ramganjmandi9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *