*भूतो न भविष्यति…. देखो मौका चूक ना जाना…* कुंडलपुर के बड़े बाबा के दरबार में बड़ा कार्यक्रम, बड़े गुरुदेव के इतने बड़े संघ के सानिध्य में वो किस्मत वाले रहेंगे इस कार्यक्रम में लगातार 9 दिन धर्म आराधना कर अपने को धन्य करेंगे आचार्य भगवन श्री विद्यासागर महाराज के पावन आशीर्वाद से पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव 12 फरवरी से 23 फरवरी तक होंगा। महापात्र बनने के साथ-साथ प्रतीन्द्र और अन्य इंद्र बनने के लिए खुला अवसर आप सभी को प्राप्त हुआ है *पहले का मालूम नहीं, गुरुवर आप के बाद कोई और नहीं….* पता नहीं हम सब कितने किस्मत वाले हैं कि हमारा जन्म आचार्य भगवन के काल में हुआ और उनके सानिध्य में 260 से अधिक मुनि महाराज और आर्यिकाये बड़े बाबा के दरबार में विराजमान है। 1121 से अधिक प्रतिमाएं कुंडलपुर में बड़ेबाबा के मंदिर और सहस्त्रकूट मंदिर में विराजमान होगी और देश भर से अलग-अलग स्थानों से प्रतिमाएं प्रतिष्ठित होने के लिए कुंडलपुर पहुंच रही हैं। इतना बड़ा कार्यक्रम ना तो कभी किसी ने देखा है और ना ही भविष्य में कभी होने की उम्मीद है बुंदेलखंड में कहते हैं *भूतो ना भविष्यति…* यह कहावत अब चरितार्थ हो रही है इसलिए जिन श्रावको को इस नौ दिवसीय पंचकल्याणक में इंद्र बनने का अवसर मिला है उसे खाली नहीं जाने देना पूरे ब्रह्मांड में इस पंचकल्याणक की चर्चा होगी आचार्य भगवन की महती कृपा से हम सभी आज बड़े-बड़े दानवीर बन गए हैं सभी एक बार अपना मानस बनाएं और पात्र वन कर अपने को और अपने जीवन को धन्य करें।
मुकेश जैन ढाना
एमडी न्यूज़
