गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी का 74 वा जन्मदिवस डिग्गी में मनाया जाएगा
डिग्गी
गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी का 74 वा जन्मदिवस तीन दिवसीय आयोजन के साथ डिग्गी मे मनाया जाएगा समस्त आयोजन जाट धर्मशाला पुराना बस स्टैंड पर होगे 1 feb को दोपहर की बेला मे माँ विशुद्धमति भक्ति संगीत का आयोजन होगा व संध्या मेपूज्य माताजी की मंगल आरती होगी वही 2 feb की मंगल बेला मे प्रातः की बेला मे 75 पुण्यशाली परिवारों द्वारा जिनसहस्त्रनाम की आराधना होगी जिसका द्रश्य विहंगम होगा व ध्वजारोहण होगा ध्वजारोहण कर्ता इंद्र्ध्वज योगेश दीपेन्द्र जैन शिकोहांबाद निवासी द्वारा होगा आयोजन के यज्ञनायक श्रीमान बसन्तीलाल मुन्नालाल सम्यक पवालिया मालपुरा निवासी होगे
वही 3 feb की बेला मे सुबह 4 बजे सुप्रभात वंदना 4.15 बजेगुरु माँ की भव्य चरण वंदना मंगल कलश स्थापना दीप ज्योत्सना रजत अर्घ समर्पण उपरांत चर्या शिरोमणि गणिनी गुरु माँ विशुद्धमति माताजी द्वारा मंगल शुभाशीष श्रंखला का आरभ होगा जिनाभिषेक गुरु माँ के मुख से अभिषेक शांतिधारा व गुरु माँ की भव्य अर्चना रजत साम्रगी के साथ होगी इसी के साथ दोपहर 1 बजे विनयांजली सभा एवम पूज्य माताजी का मंगल उद्बोधन होगा यह आयोजन विधानाचार्य पंडित मनोज शास्त्री बमरोही (मध्यप्रदेश) व अपनी स्वर लहरिया केशव एंड पार्टी भोपाल बिखेरेगे
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
