अवतरण दिवस सांस्कृतिक प्रस्तुति

धर्म

माताजी के अवतरण दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुतियां
———————–
निवाई

गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी के सानिध्य में आर्यिका संगम मति माताजी का अवतरण दिवस समारोह सन्त निवास नसियां जैन मंदिर में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि समापन के अवसर पर गुरु मां की महाआरती, पूजा अर्चना, भजन कीर्तन के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें संगीतकार शानू एण्ड पार्टी एवं केलाश एण्ड पार्टी नाट्य कला मण्डल कोटा के कलाकारों ने धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जिसमें एक उंगली पर स्टील के थाल को धूमाना, कांच की बोतलों पर नृत्य, एवं कथक नृत्य जैसे कई कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियां बटोरी। कार्यक्रम के बीच गायक शानू ने अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किए। कार्यक्रम में जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा त्रिलोक रजवास दिनेश सोगानी नेमीचंद सिरस विमल जौंला राकेश संधी विक्रम पराणा प्रकाश जैन ज्ञानचंद सोगानी अंशुल जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।

 

निवाई मे दो दिवसीय आर्यिका संगम मति माताजी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में

सन्त निवास नसियां जैन मंदिर में आयोजित गणिनी आर्यिका संगम मति माताजी के अवतरण दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देते हुए कलाकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *